Viral Video: एयरपोर्ट इलाके में रह रही लड़की का परिवार के साथ झगड़ा हुआ. इसके बाद वह बड़े तालाब में कूद गई. उसे बचाने भाई भी तालाब में कूद गया. पुलिस ने लड़की को अस्पताल भेज दिया है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के VIP रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक लड़की ने बड़े तालाब में छलांग लगा दी. पीछे से आ रहे भाई ने भी तालाब में छलांग लगाई और उसे बचा लिया. इस बीच गोताखोर भी बोट लेकर पहुंच गए और दोनों को बाहर निकाला. युवती को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तलैया थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट इलाके में रहने वाली निकिता मीना का किसी बात को लेकर परिवार से झगड़ा हो गया था. इसी झगड़े के बाद वह गुस्सा हो गई और अपने घर से बिना बताए निकल आई. उन्होंने बताया कि घर से निकलने के बाद निकिता का भाई लगातार उसका पीछा करता रहा.
from Latest News मध्य प्रदेश News हिंदी https://ift.tt/3fhvpe1